
publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। बैठक के उपरांत उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री अरुण साव ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों को लिए गए अहम निर्णयों की जानकारी दी। यह बैठक राज्य के प्रशासनिक, आर्थिक और सामाजिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण रही। बैठक में विशेष रूप से किसानों, युवाओं, कर्मचारियों और औद्योगिक विकास से जुड़ी योजनाओं को मंजूरी दी गई।