
publicuwatch24.com-रायपुर। शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को CM साय ने श्रद्धांजलि दी। X पोस्ट में सीएम ने लिखा, सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किये गये आई ई डी विस्फोट में ए.एस.पी. आकाश राव गिरपुंजे जी के शहीद होने की सूचना प्राप्त हुई है। यह अत्यंत ही दुखद है। मैं उनके साहस को नमन करता हूँ।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट कर लिखा:
“सुकमा जिले के कोंटा में नक्सलियों द्वारा किये गये आईईडी विस्फोट में ए.एस.पी. आकाश राव गिरपुंजे जी के शहीद होने की सूचना अत्यंत दुखद है। मैं उनके साहस को नमन करता हूं। नक्सलियों को इसका परिणाम भुगतना होगा। वह दिन दूर नहीं जब छत्तीसगढ़ से इनका अस्तित्व समाप्त कर दिया जाएगा।”
CM ने सभी घायल जवानों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिए हैं।