
publicuwatch24.-चारामा। सायकल सवार को बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर सामने लगे डिवाइडर में जा घुसा। हादसे में ट्रक के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रक चालक भी सुरक्षित है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। कांकेर जिले में शनिवार की सुबह करीब 6 बजे नेशनल हाइवे-30 में चारामा-कोरर चौक पर ट्रक डिवाइडर से जा टकराया। नारियल से भरा ट्रक जगदलपुर से धमतरी की ओर जा रहा था। सायकल सवार दरगाहन जा रहा था। ट्रक जगदलपुर की और तेज गति से धमतरी जा रहा था वही सायकल सवार अचानक ट्रक के सामने आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर सामने लगे डिवाइडर में जा घुसी। जिससे ट्रक के सामने की हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।