
publicuwatch24.-रायपुर। कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत रायपुर पहुंचीं है, उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “क्या आपको लगता है कि इस देश में निष्पक्ष चुनाव हो रहे हैं? महाराष्ट्र में जहां वयस्क आबादी 9.54 करोड़ है, वहां पर 9.70 करोड़ लोग कैसे वोट डाल सकते हैं? पिछले 5 सालों में 32 लाख मतदाता जुड़े और 5 महीने में 49 लाख मतदाता जुड़ गए। जब हमने वीडियोग्राफी की मांग की तो चुनाव आयोग ने नियम ही बदल दिए…ऐसी बहुत सी बातें हैं जो देश की चुनाव प्रक्रिया को लेकर चिंता पैदा करती है…राहुल जी ने जो बाते कही वो एक नेता प्रतिपक्ष होने के नाते उनका कर्तव्य है कहना, अगर वह ये बाते नहीं कहते तो गलत होता।”