
publicuwatch24.-रायपुर। भगवान अग्रसेन महाराज के द्वारा स्थापित सिद्धांत- समानता, परोपकार और आत्मनिर्भरता आज भी अग्र समाज की पहचान है। व्यापार, सेवा, शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्रों में अग्र समाज की सक्रिय भागीदारी न केवल राष्ट्र के विकास में सहायक रही है, बल्कि नई पीढ़ी के लिए भी एक आदर्श प्रस्तुत करती है। आज अग्रवाल सभा, रायपुर एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा आयोजित अग्र गौरव सम्मान समारोह में सम्मिलित होकर छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय एवं जिला पंचायतों में निर्वाचित हमारे अग्रवंशी पार्षदों, महापौरों, जिला पंचायत सदस्यों एवं अध्यक्षों को सम्मानित किया। यह सम्मान न केवल उनके जनसेवा के प्रति समर्पण को दर्शाता है, बल्कि पूरे अग्र समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों की गहराई को भी दर्शाता है।
कार्यक्रम में विधायक राजेश अग्रवाल, सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, जिला पंचायत रायपुर अध्यक्ष नवीन अग्रवाल समेत हमारे समाज के अनेक वरिष्ठजन और गणमान्यजन उपस्थित रहे। सीताराम अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, कृष्ण कुमार अग्रवाल, विजय अग्रवाल, ओमी बरडिया, मनमोहन अग्रवाल, किशन अग्रवाल, विशंभर अग्रवाल, मुरली अग्रवाल जी जैसे समर्पित समाजसेवियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। समस्त सम्मानित जनप्रतिनिधियों को बधाई और अग्र समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। “जय अग्रसेन, जय अग्रोहा!”