
publicuwatch24.- रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता और सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पुलवामा के शहीदों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने 14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के वीर जवानों को नमन किया और उनके पराक्रम को याद करते हुए कहा कि देश हमेशा उनके बलिदान का ऋणी रहेगा।