
publicuwatch24.-रायगढ़। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ में भव्य रोड शो किया, जिसमें भारी संख्या में जनता उमड़ी। इस दौरान शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के रायगढ़ आगमन पर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद मुख्यमंत्री का काफिला निर्धारित मार्गों से होते हुए आगे बढ़ा।
रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री को देखने और उनका अभिवादन करने के लिए लोग सड़कों के दोनों किनारों पर खड़े नजर आए। समर्थकों ने फूलों की वर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया, वहीं कई स्थानों पर लोगों ने जयघोष और नारेबाजी कर उत्साह प्रकट किया।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने रायगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया और जनता को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।