
publicuwatch24.-रायपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान हुई।
इस भेंटवार्ता के दौरान दोनों राज्यपालों के बीच विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। बताया जा रहा है कि इस दौरान शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, कृषि, स्वास्थ्य और दोनों राज्यों के आपसी सहयोग पर भी चर्चा की गई।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इन दिनों अपने छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं, जहां वे विभिन्न सरकारी एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले रही हैं। इससे पहले वे राज्य के कई प्रमुख स्थलों का दौरा कर चुकी हैं और विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रही हैं।