
publicuwatch24.-रायपुर। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद, अब नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए सांसद एवं रायपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि बृजमोहन अग्रवाल जी ने राजधानी रायपुर के विभिन्न वार्डों में भाजपा चुनाव कार्यालयों का शुभारंभ किया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अरविंद दीक्षित (वार्ड नंबर 56), भगवती चरण शुक्ल (वार्ड नंबर 57), पंकज विक्रम (वार्ड नंबर 58), मोरेश्वरराव गद्रे (वार्ड नंबर 59) के चुनाव कार्यालयों का उद्घाटन कर भाजपा प्रत्याशियों को जीत की शुभकामनाएं दीं। क्रमक्रम में विधायक गुरु खुशवंत साहेब, विधायक सुनील सोनी, पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी समेत पार्टी प्रत्याशी अंजली जितेंद्र गोलछा, सचिन मेघानी, स्वप्निल मिश्रा, अमर गिदवानी भी उपस्थित रहे।