
publicuwatch24.om-रायपुर। रायपुर के देवार पारा में नशे में धुत बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार रात कृष वर्मा की हत्या हुई है। वह अपने मोहल्ले देवार पारा में घूम रहा था, तभी पुरानी रंजिश को लेकर नशे में धुत युवकों ने कृष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में कृष बुरी तरह से घायल हो गया। सीने पर जख्म के निशान हैं। वहीं सीने पर उसके 786 गुदा हुआ है।

आसपास के लोगों ने फौरन तेलीबांधा पुलिस को सूचना दी। कृष को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, 4 आरोपियों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि, 2 युवक को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं, 2 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। इस वारदात के पीछे क्या वजह थी ये अभी साफ नहीं हो पाया है। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश में तेलीबांधा थाना पुलिस जुट गई है।