
publicuwatch24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे. वे विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में भी शामिल होंगे. साव कोरबा में अग्रसेन महाविद्यालय में आयोजित लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर त्रिशताब्दी जयंती समारोह में भी शामिल होंगे. वे दोपहर साढ़े 12 बजे अग्रसेन महाविद्यालय से राजीव गांधी ऑडिटोरियम के लिए रवाना होंगे. दोपहर 12:40 बजे वे राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आवास मेला और शहर में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे. इसके बाद, वे जिला पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन समिति की बैठक में भी शामिल होंगे.