
publicuwatch24.-रायपुर। भाजपा की केंद्रीय समिति ने सोमवार को दिल्ली में प्राथमिक सदस्यता की समीक्षा की। सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोज अनुराग सिंहदेव ने बैठक में बताया कि प्रदेश में पहाड़ी कोरवा समाज (पीवीजीटी) में भी भाजपा की सदस्यता के लिए कार्यकर्ता दुर्गम स्थानों तक पहुँचे। इसकी प्रशंसा की गई।
प्रदेश में 3 सितम्बर से अभियान की शुरुआत के बाद से 19 अक्टूबर की रात्रि 8 बजे तक रिकॉर्ड सदस्य संख्या 50,09,658 के आँकड़े को पार कर लिया है। अब प्रदेशभर में सक्रिय सदस्यता के लिए भी अभियान चल रहा है। प्रदेश में 34,09,158 लोगों को फार्म भरकर सदस्यता दिलाई गई, 06.40 लाख सदस्य मिस्ड कॉल के जरिए बने। इस प्रकार 40,49,158 सदस्य ऑनलाइन बनाए गए। 09,60,500 सदस्य ऑफलाइन बनाए गए, जिनकी डाटा एंट्री जारी है।