
publicuwatch24.-रायपुर । देश में चल रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल आज राजनांदगांव में अभियान में शामिल होंगे. इस पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है.पूरे देश भर में यह अभियान चल रहा है. निश्चित रूप से स्वच्छता में आज देश बहुत आगे गया है. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि स्वच्छता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो पहल की, आज वह जन आंदोलन का रूप ले चुका है. हर एक व्यक्ति जन भागीदारी से स्वच्छता को लेकर जागरूक हुए हैं. पूरे देश भर में स्वच्छता को लेकर बड़ी जागरूकता आई है. स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर भारत सरकार के मंत्री सीआर पाटिल का छत्तीसगढ़ दौरा है.