
publicuwatch24.-रायगढ़। जिले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश से खरसिया पुलिस ने जुआ फड़ पर रेड मारकर 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। वही पुलिस ने जिलेभर में अवैध शराब, जुआ-सट्टा, कबाड़ पर प्रतिबंध लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं जिसके परिपालन में खरसिया व धरमजयगढ़ अनुविभाग में रामगोपाल करियारे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़-ग्रामीण के मार्गदर्शन में थाना, चौकी प्रभारीगण अवैध गतिविधियों पर निगाह रखकर कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में कल दिनांक 25/07/2024 को मदनपुर बिजली ऑफिस के पास जुआरियों द्वारा 52 पत्ती ताश से जुआ खेलने की सूचना पर थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में थाना खरसिया और चौकी खरसिया की टीम बनाकर मुखबीर के बताए स्थान की घेराबंदी कर पुलिस टीम द्वारा जुआ रेड कार्यवाही किया गया । पुलिस टीम ने मदनपुर बिजली ऑफिस के पास अक्षत फैंसी स्टोर के सामने 02 जुआ फड पर खेल रहे 14 जुआरियान को पकड़ा। आरोपियों के पास से पुलिस ने ₹57,150 की जप्ती की है।