
publicuwatch24.-रायपुर । चेन्नई से रायपुर होकर दिल्ली जाने वाली फ्लाइट अब तक उड़ान नहीं भर पाई है।चेन्नई एयरपोर्ट पर मधुमक्खियों (हनी बग्स) ने इंडिगो के विमान के पिछले हिस्से को घेर रखा है। इस वजह से 8.20को उड़ान नहीं भर सका। बोर्डिंग पास लेने के बाद जैसे ही यात्री कैरियर बस से फ्लाइट तक पहुंचे तो ग्राउंड स्टाफ ने यह जानकारी देते हुए बोर्ड होने से रोका। एक यात्री रजत कुमार ने बताया कि करीब एक घंटे से विमान एयरपोर्ट पर ही खड़ा है । रजत रायपुर आ रहे हैं। इधर रायपुर एयरपोर्ट में भी यात्री प्लाइट डिले होने से परेशान है। सम्पूर्ण जानकारी एयरपोर्ट सूत्रों से मिली है।