
publicuwatch24.-राजनांदगांव । डोंगरगांव इलाके के ग्राम परना में सूने घर का ताला तोड़कर 70 हजार की चोरी कर ली। इसमें 50 हजार रुपए नकद सहित 20 हजार के सोने के आभूषण शामिल हैं। घटना शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात की है। पुलिस ने बताया कि परना निवासी रोहित दास शोक कार्यक्रम में शामिल होने भिलाई गए थे। जब लौटे तो उनके मकान का ताला टूटा हुआ था। लोहे की पेटी से 50 हजार रुपए नकद सहित जेवरात चोरी कर पेटी को घर के पीछे हिस्से की खेत में फेंक दी थी। शिकायत के बाद पुलिस टीम आरोपी की पतासाजी कर रही है।