
publicuwatch24.-रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सपरिवार मतदान किया. अरुण साव ने शेफर्ड स्कूल स्थित बूथ में लाइन में खड़े होकर मतदान किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि विकसित भारत को लेकर युवाओं बुजुर्गों और महिलाओं में उत्साह का माहौल है. लोग बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं. राज्य की महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने गृह ग्राम बीरपुर के बोलिंग बूथ जाकर मतदान किया. लोकतंत्र के इस पर्व में लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील भी की. सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के सूरजपुर के प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मारवी ने अपने गृह ग्राम पटना पोलिंग बूथ में जाकर मतदान किया. इस दौरान विधायक भूलन सिंह मरावी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरगुजा लोकसभा में हम 2 लाख से अधिक वोट से जीत रहे हैं. वहीं प्रेममगर विधानसभा से 40 हजार वोट का लीड रहने की बात कही. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के 11 सीटों में भी हम जीत रहे हैं, भाजपा के पक्ष में माहौल है.