
publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली। अबूझमाड़ के हापाटोला में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के 29 नक्सलियों को मार गिराए जाने को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ी सफलता करार दिया है. इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में भी इस तरह की कवायद जारी रहने की बात कहते हुए कहा कि बहुत ही कम समय में मोदी जी के नेतृत्व में हम देश से नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “कल छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली. मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही भाजपा सरकार ने नक्सलवाद और आतंकवाद के खिलाफ लगातार अभियान चलाया है. छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद उस अभियान को और गति मिली.”