
publicuwatch24.-रायपुर। जैन स्थानक भवन, धमतरी में युवा मोर्चा,धमतरी के युवा साथियों द्वारा भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित विशाल युवा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि- युवा मोर्चा और उसका हर सिपाही हमारी पार्टी का अमूल्य धरोहर है।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने बुधवार को धमतरी प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान सुबह 10.30 बजे युवा सम्मेलन, दोपहर 1 बजे बाजार चौक आमदी में सभा और दोपहर 3 बजे श्रीराम चौक कंडेल में सभा को संबोधित करेंगे। उक्ताशय की जानकारी जिलाध्यक्ष भाजपा धमतरी प्रकाश बैस ने दी है।