
publicuwatch24.–रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री बृजमोहन अग्रवाल इंडोर स्टेडियम पहुंचे है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ में 34,427 करोड़ रूपए की 10 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में वर्चुअली जुड़ेंगे.राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजन हो रहा है. इस दौरान पीएम मोदी 35000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन,लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में यह इतनी बड़ी वर्चुअल सभा का पहला आयोजन होगा। जब LED लगाकर मोदी की सभा आयोजित की जाएगी।