
publicuwatch24.-रायपुर। छग बीजेपी के तेज तर्रार युवा नेता आकाश विंग ने सीएम विष्णुदेव साय को जन्मदिन की बधाई दी. वे कल शाम अस्थायी सीएम निवास पहुना में ओपन हाउस कार्यक्रम में शामिल हुए. युवा नेता आकाश विंग सक्रीय लीडर है. वे लगातार सीएम साय के कार्यक्रम में सक्रीय रहे है. कल शाम पहुना ओपन हाउस कार्यक्रम में पहुंचे नेताओं का स्वागत किया. पहुना में लगा रहा लोगों का तांता – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्म दिन की बधाई देने पहुना में देर रात तक बधाई देने वालों का तांता लगा रहा. इस मौके पर सामाजिक, व्यापारिक, औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मुख्यमंत्री को बधाई देने पहुना पहुंचे. मुख्यमंत्री साय ने इस मौके पर लोगों से बड़ी आत्मीयता से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम पूछा और उन्हें धन्यवाद दिया. मुख्यमंत्री ने नागरिकों के आग्रह पर केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की.इस मौके पर उन्हें फलों से तौला गया.