
publicuwatch24-रायपुर। सिविल लाइन एवं मौदहापारा पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शंकर नगर ओव्हरब्रीज के नीचे आरोपी दीपांकज मोहंती 28 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से सिगरेट पैकेट के अंदर रखे 9 पैकेट एमडीएमए ड्रग्स जब्त किया है। जिसका वजन 8.41 ग्राम बताई जा रही है। वहीं दूसरे मामले में मौदहापारा पुलिस ने रजबंधा मैदान के पास एक ई रिक्शा चालक आरोपी ललीत यादव 23 वर्ष के पास से 1 किलो 180 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।