
मिली जानकारी के अनुसार उरला पुलिस ने जीवन होटल के पास अवैध शराब बेचते आरोपिया पवन बाई 55 वर्ष एवं मुकेश पारधी 22 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन दोनों के पास से 48 पाव देशी शराब एवं बिक्री रकम 500 रुपए जब्त किया है। वहीं अभनपुर पुलिस ने देवारपारा में आरोपी शिव कुमार देवार 32 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 21 पाव देशी शराब एवं बिक्री रकम 200 रुपए जब्त किया है। इसी तरह धरसींवा पुलिस ने आरोपी स्टेशन पारा सिलयारी में आरोपी साकिर कुरैशी 37 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 30 पाव देशी शराब एवं बिक्री रकम 400 रुपए जब्त किया है। वहीं विधानसभा पुलिस ने आरोपी भुनेश्वर गायकवाड़ 35 वर्ष के पास से 13 पाव देशी शराब एवं बिक्री रकम 200 रुपए जब्त किया है। वहीं राखी पुलिस ने आरोपी मुकेश 32 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके पास से 12 पाव देशी शराब एवं बिक्री रकम 450 रुपए जब्त किया है।