
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में आज से बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमंत कथा सुनाएंगे। कोटा रोड गुढ़ियारी स्थित विवेकानंद विद्यापीठ के सामने बाबा का दिव्य दरबार लगेगा। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर आयोजन स्थल पर 11 लाख 11 हजार 11 सौ दीप जलाकर प्रभुराम का स्वागत किया गया। इसमें शामिल होने के लिए रायपुर के कोने-कोने से लोग पहुंचे। सभी ने दीप जलाकर भगवान राम का स्वागत किया। रामोत्सव मनाया। इस दीपोत्सव को रिकॉर्ड में भी शामिल कराने की तैयारी चल रही है।
राजधानी में आयोजित हनुमंत कथा के लिए पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री रायपुर पहुंच गए है। माना एयरपोर्ट पर उनका भक्तों ने जोरदार स्वागत किया। पंडित शास्त्री राजधानी में आयोजित हनुमंत कथा करेंगे। जो 27 जनवरी तक चलेगी। यह कार्यक्रम रायपुर के विवेकानंद विद्यापीठ के सामने, कोटा गुढ़ियारी में आयोजित है।