
publicuwatch24.-रायपुर। कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के निधन पर दुःखद जताया और ट्विटर पर लिखा, मैं उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहने की शक्ति दे।
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार का बघेल का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। सोमवार सुबह 6 बजे उन्होंने रायपुर के बालाजी अस्पताल में अंतिम सांस ली है। वे पिछले 3 महीने से बीमार चल रहे थे। सीएम विष्णुदेव साय ने उनके निधन पर दुख जताया है।