
publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आज 27 दिसंबर को रायगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित रोड-शो कार्यक्रम और अग्रोहा धाम के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। सीएम के रोड शो और कई कार्यक्रमों को लेकर तैयारी की जा रही है।
कार्यक्रम के अनुसार, सीएम साय 27 दिसंबर बुधवार को रायपुर विवेकानंद एयरपोर्ट से विशेष विमान से दोपहर दो बजे रवाना होकर 02:40 बजे जिंदल एयरस्ट्रीप रायगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे रायगढ़ के कबीर चौक जाएंगे। यहीं से सीएम साय का रोड शो शुरू होगा।