
मिली जानकारी के अनुसार मामला मुलमुला थाना क्षेत्र के पकरिया के जंगल का है। दरअसल, बलौदा का रहने वाला युवक शिवरीनाराण बारात लेकर गया था। धूमधाम से शादी के बाद दुल्हन अपने दूल्हे के साथ अपना ससुराल आ रही थी।
तभी पकरिया के जंगल के पास ट्रक और कार की जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना के बाद चीखपुकार मच गई और मौके पर ही दूल्हा दुल्हन समेत पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। इस बात की जानकारी जब दोनों के घर वालों को लगी तो पूरे परिवार में शादी की खुशियां मातम में तब्दिल हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी ड्राइवर रवि कुमार सारथी के खिलाफ IPC की धारा 304 के तहत गैर इरादतन हत्या और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत जुर्म दर्ज किया है।