PU – रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री नहीं बनने की स्थिति में यह मेरा अंतिम चुनाव है। उन्होंने कहा कि मैं संन्यास नहीं लूंगा। संगठन में काम करता रहूंगा। एक प्रश्न पर सिंहदेव ने कहा कि कोई हटाए उससे पहले ही सीट खाली कर देनी चाहिए। युवाओं और नए लोगों को भी अवसर मिलना चाहिए। राजनीति में इतना कड़ा निर्णय लेने की भी क्षमता होनी चाहिए।