PU – लेप्चा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 10 वीं बार दिवाली के मौके पर जवानों के बीच पहुंचे हैं। बता दें कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही वह हर दिवाली के मौके पर जवानों बीच में होते हैं।
हर साल की तरह इस साल भी दिवाली मनाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल प्रदेश के लेप्चा पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंनेे मिलिट्री की जैकेट और टोपी लगा रखी है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विट कर देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ट्विट कर दी हैं।