
publicuwatch24.-जशपुर। भाजपा ने पार्टी विरोधी कार्य करने वाले युवा मोर्चा अध्यक्ष समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करते हुए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था. जिसके बाद सभी की फिर से भाजपा में वापसी हुई है. भाजपा की ओर से रायमुनी भगत को प्रयाशी बनाए जाने के बाद युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास प्राधान ने बगावती सुर अपनाते हुए भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ने का किया था. जिसके बाद पार्टी ने निष्कासित की कार्रवाई की थी।
युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास प्राधान ने पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. बीजेपी की ओर से रायमुनी भगत को प्रत्याशी बनाए जाने से युवा मोर्चा अध्यक्ष नाराज थे. वहीं पार्टी विरोधी काम करने पर 6 साल के लिए भाजपा से निष्काषित कर दिया गया था. फिर जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश सिन्हा ने विकास प्राधान अध्यक्ष सहित 12 कार्यकर्ताओं को पार्टी में प्रवेश करवाया है।