
publicuwatch24.-रायपुर। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय आज सुबह रायपुर पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते राज्य सरकार पर हमला किया और कहा कि ”यहां (छत्तीसगढ़ में) परिवर्तन होगा…किसानों को धोखा दिया जा रहा है…यहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं…जो विकास हो रहा है वह जनता के पैसे से हो रहा है” मोदी सरकार…सीएम भूपेश बघेल किसानों को लूट रहे हैं…जिस तरह से केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू किया जा रहा है (उसे देखकर) इस बार छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाएगी…”।
बीजेपी ने बताया कि दोपहर 1 बजे भाजपा कार्यालय, एकात्म परिसर , रजबंधा मैदान में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगी।