
publicuwatch-रायपुर। छत्तीसगढ़ के पारंपरिक ‘तीजा- पोरा पर्व’ के अवसर पर हर वर्षों की तरह इस वर्ष भी आज मुख्यमंत्री निवास में भव्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित तीजा पोरा तिहार में सपरिवार शामिल होने पहुंचे।
मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं का अभिवादन स्वीकारा और तीजा-पोरा तिहार की बधाई दी। सबसे पहले मुख्यमंत्री सपरिवार भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की। इसके बाद पोरा तिहार के विशेष अवसर पर किसानों के महत्वपूर्ण औजार हल और नंदी बैल की पूजा की। साथ ही किसानों सहित प्रदेश की खुशहाली की कामना की।
इस मौके पर प्रदेशभर से बड़ी संख्या में महिलाएं सीएम हाउस पहुंचीं। सीएम बघेल महिलाओं से मुलाकात कर रहे हैं। वहीं ‘तीजा- पोरा पर्व’ के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास को छत्तीसगढ़ी संस्कृति में सजाया गया है।