
publicuwatch24.-रायपुर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी आगामी 8 सितंबर को बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ हसदेव आंदोलन को समर्थन देने पहुंच रहे हैं। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी शुरू से ही हसदेव जंगल बचाने की मुहिम में अग्रणी भूमिका निभाती रही है। आगे भी हमारा समर्थन जल, जंगल और जमीन की लड़ाई को निरन्तर जारी रहेगा। ‘आप’ प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल हसदेव जंगल मामले में जनता को गुमराह कर लूटने में लगी हुई हैं। हसदेव जंगल में कोल खनन की बदनीयती से सरकार जंगल को बर्बाद करने पर अमादा है। सरकार फर्जी ग्राम सभा दस्तावेज तैयार कर पेड़ों को काट रही है। छत्तीसगढ़वासियों की जंगल कटाई निरस्त करने की मांग बिल्कुल जायज है। जब तक सरकार हसदेव जंगल खत्म करने की अपनी तानाशाही विचार को नहीं त्यागती तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।