रायपुर। रायपुर में हुए गैंगरेप की घटना पर ‘आप’ प्रवक्ता प्रियंका शुक्ला ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। रक्षाबंधन के दिन राजधानी में दो बहनों के साथ गैंगरेप की घटना शर्मनाक, मुख्यमंत्री त्यौहार पर कार्यक्रम करना नहीं भूलते लेकिन महिला सुरक्षा पर ध्यान नहीं है।
राष्ट्रपति और केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के दौरे के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद, गैंगरेप की घटना ने महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोली है।