हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक वर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का विशेष महत्व है। बता दें कि जन्माष्टमी के दिन, श्री कृष्ण की पूजा निशिता काल अर्थात मध्यरात्रि में की जाती है। लेकिन इस वर्ष जन्माष्टमी की तिथि को लेकर कुछ लोगों में असमंजस की स्थिति है कि जन्माष्टमी 06 सितंबर को मनाया जाएगा या 07 सितंबर को, आइए जानते हैं।
वैदिक पंचांग के अनुसार, कृष्ण जन्माष्टमी के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 06 सितंबर दोपहर 03 बजकर 27 मिनट से शुरू होगी और 07 सितंबर दोपहर 04 बजकर 14 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। वहीं इस दिन रोहिणी नक्षत्र 06 सितंबर सुबह 09 बजकर 20 मिनट से प्रारंभ हो जाएगा जो 7 सितंबर सुबह 10 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। ऐसे में निशिता काल में भगवान श्री कृष्ण की उपासना की वजह से स्मार्त सम्प्रदाय द्वारा जन्माष्टमी पर्व 06 सितंबर 2023, बुधवार के दिन धूमधाम से मनाया जाएगा।