रायपुर। बीती रात रक्षाबंधन पर्व मनाकर एक युवक के साथ दो युवतियां घर लौट रही थी। तभी रिम्स कॉलेज के पास दरिंदो के झुंड ने रास्ता रोका और पहले युवक की पिटाई की। उसके बाद सुनसान सड़क पर दरिंदों ने दोनों सगी बहनों के साथ गैंगरेप किया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और वारदात को अंजाम देने वाले 10 में से 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी पतासाजी की जा रही है। गैंग रेप का मुख्य आरोपी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष का बेटा बताया जा रहा है। यह पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, मंदिर हसौद थाना में रात 1 बजे प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया की वह एक लड़के और छोटी बहन के साथ राखी त्यौहार मनाकर स्कूटी में सवार होकर भानसोज के रास्ते वापस रायपुर आ रहे थे। एक मोटर सायकल में तीन लोग सवार थे, उन लोगों ने हाथ देकर इन लोगो को रोक लिया। डरा धमका कर प्रार्थी पक्ष के पास रखे मोबाइल और पैसे को लूट लिया। फिर पीछे से क़रीब चार मोटर सायकल में और लड़के आ गये। प्रार्थिया एवं उसकी बहन को जान से मारने की धमकी देकर एक मोटरसायकल में बिठाकर सड़क से कुछ दूर ले जाकर लड़कों ने उनके साथ दुष्कर्म किया।