Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह

    November 15, 2026

    धान खरीदी महाभियान का विधायक दीपेश साहू ने किया विधिवत शुभारंभ

    November 15, 2026

    राज्यपाल डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
    • धान खरीदी महाभियान का विधायक दीपेश साहू ने किया विधिवत शुभारंभ
    • राज्यपाल डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन
    • छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
    • बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
    • शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
    • सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 15
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      राज्यपाल डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन

      November 15, 2026

      उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच

      November 14, 2026

      अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव

      November 14, 2026

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट

      November 14, 2026

      राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और स्टार्टअप नवाचारों का प्रदर्शन

      November 14, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने ईवीएम प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    छत्तीसगढ

    कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने ईवीएम प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    adminBy adminJuly 20, 2023No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    ईवीएम प्रदर्शन वैन सार्वजनिक स्थलों के साथ विधान सभावार मतदाताओं को करेगी जागरूक
    मतदाता सूची का आरंभिक प्रकाशन 2 अगस्त को, 31 अगस्त तक लिये जायेंगे दावा आपत्ति
    4 अक्टूबर को अंतिम मतदाता सूची का होगा प्रकाशन
    अभी तक जिले में 8 लाख 72 हजार 414 मतदाता
    पिछले चुनाव से अब तक बढ़े 31 हजार 159 मतदाता
    publicuwatch24.- रायगढ़। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टोरेट परिसर से ईवीएम प्रदर्शन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह वैन आगामी निर्वाचन के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ईवीएम एवं वीवीपीएटी मशीन के साथ विधान सभावार भ्रमण कर मतदाताओं को वोटिंग के लिए प्रोत्साहित करेगी। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव भी उपस्थित रहें।
     ईवीएम मशीन के साथ प्रदर्शन वैन रायगढ़ जिले के सभी विधान सभा में मतदान केन्द्र, हाट बाजार, शिक्षा संस्थान, सार्वजनिक स्थल में पहुंचकर मतदान प्रक्रिया से आम लोगों को अवगत कराएगी। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत 18 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति निर्वाचन प्रक्रिया से वंचित ना रहे इस लक्ष्य के साथ रायगढ़ जिले में स्वीप कार्यक्रम को संचालित किया जा रहा है और लोगों को भी अपने राष्ट्रीय दायित्व तथा नैतिक कर्तव्य समझकर निर्वाचन प्रक्रिया में अधिकाधिक भाग लेने की अपील की जा रही है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती ऋतु हेमनानी, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री फकीर मोहन षडंगी, प्राचार्य श्री राजेश डेनियल, प्रो.मीनेश कुमार पटेल, श्री भोजराम पटेल सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।  
      उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा निर्वाचन की प्रशासनिक तैयारियां जोरो पर हैं। कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर निर्वाचन आयोग द्वारा जारी समय-सारणी के अनुरूप जिले में अभी मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम चल रहा है। अगले 2 अगस्त को मतदाता सूची का आरंभिक प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 31 अगस्त तक दावा-आपत्ति लिये जायेंगे और 22 सितम्बर तक दावा-आपत्ति का निराकरण करते हुए 4 अक्टूबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जिससे जिले की विधान सभाओं के लिए मतदाताओं की संख्या निर्धारित हो जायेगी। 15 जुलाई की स्थिति में जिले में मतदाताओं की संख्या 8 लाख 72 हजार 414 है।
    कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने मतदाताओं को जागरूक करने कलेक्टोरेट में बनाए गए सेल्फी जोन का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंनेे वीवीपीएटी प्रदर्शन केंद्र का अवलोकन भी किया। गौरतलब है कि इस केंद्र के माध्यम से लोगों को वीवीपैट मशीन की कार्यप्रणाली को देख समझ सकते हैं। जिससे चुनाव के दौरान मतदान में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
    मतदाताओं की संख्या पर गौर करें तो पिछले विधानसभा के बाद अब तक 31 हजार 159 नए मतदाताओं का नाम सूची में शामिल हुआ है। निर्वाचन शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में जिले के 4 विधानसभाओं में कुल मतदाताओं की संख्या 8 लाख 72 हजार 414 है। जिसमें 4 लाख 35 हजार 291 पुरुष, 4 लाख 37 हजार 94 महिला और 29 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल है। गत विधानसभा चुनाव में जिले के 4 विधानसभा में वोटर्स की कुल संख्या 8 लाख 41 हजार 255 है। जिसमें 4 लाख 20 हजार 391 पुरुष, 4 लाख 20 हजार 803 महिला और 61 तृतीय लिंग के मतदाता थे। इस लिहाज से अब तक 14 हजार 900 पुरुष और 16 हजार 291 महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। वहीं तृतीय लिंग के मतदाताओं में 32 की कमी दर्ज की गई है।
    ये हैं विधानसभावार आंकड़े
    15 जुलाई 2023 की स्थिति में कुल मतदाता 8 लाख 72 हजार 414 है। जिसमें विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-15 लैलूंगा में 01 लाख 577-पुरूष मतदाता, 01 लाख 551 महिला मतदाता एवं तृतीय लिंग-2 है, इस तरह कुल मतदाता-2 लाख 1 हजार 130 है। इसी तरह विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-16 रायगढ़ में 01 लाख 27 हजार 343 पुरूष मतदाता, 01 लाख 25 हजार 722 महिला मतदाता एवं 19-तृतीय लिंग मतदाता, कुल मतदाता-2 लाख 53 हजार 84, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-18 खरसिया में 01 लाख 5 हजार 498 पुरूष मतदाता, 01 लाख 5 हजार 8 महिला मतदाता एवं 4-तृतीय लिंग, कुल मतदाता-2 लाख 10 हजार 510 एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-19 धरमजयगढ़ में 01 लाख 1 हजार 873 पुरूष मतदाता, 01 लाख 5 हजार 813 महिला मतदाता एवं तृतीय लिंग-4, कुल मतदाता-2 लाख 7 हजार 690 है।  
    जिले में बुजुर्ग मतदाताओं की संख्या पर नजर डाले तो तो सबसे अधिक रायगढ़ में 2286 मतदाता हैं। जिनमें 1008-पुरूष एवं 1278 महिला मतदाता है। इसी तरह खरसिया में 1870 जिनमें पुरूष-692 एवं महिला-1178, धरमजयगढ़ में 1706 जिनमें पुरूष-588 एवं 1118 महिला एवं लैलूंगा में 1647 जिनमें पुरूष 627 एवं 1020 महिला मतदाता है। वहीं युवा मतदाताओं की संख्या में सबसे अधिक 6896 मतदाता धरमजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र में है। इसी तरह खरसिया में 6461, लैलूंगा में 6210 एवं रायगढ़ में 5583 है।
    जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 59 मतदान केंद्र सारंगढ़ जिला में शामिल हैं। 59 मतदान केंद्रो के 46 हजार 117 मतदाता विधानसभा क्षेत्र 16.रायगढ़ के लिए वोट डालेंगे।
    कलेक्टर सिन्हा के निर्देशन में मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके अंतर्गत युवा मतदाताओं को फोकस कर वोटिंग के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके साथ ही बुजुर्ग, तृतीय लिंग, दिव्यांग मतदाताओं को जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम बनाने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे मतदाताओं के वर्ग विशेष को ध्यान में रखकर मतदान के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा

    November 14, 2026

    शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका

    November 14, 2026

    सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    November 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    बिलासपुर

    कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह

    By Publicuwatch AutherNovember 15, 2026

    प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति परिवार की जिंदगी दो लाख रुपए…

    धान खरीदी महाभियान का विधायक दीपेश साहू ने किया विधिवत शुभारंभ

    November 15, 2026

    राज्यपाल डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन

    November 15, 2026

    छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा

    November 14, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह

    November 15, 2026

    धान खरीदी महाभियान का विधायक दीपेश साहू ने किया विधिवत शुभारंभ

    November 15, 2026

    राज्यपाल डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन

    November 15, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.