
publicuwatch24.-धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा असामाजिक गतिविधियों मे संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर वैधानिक कार्यवाही करने एवं उनकी गतिविधियो पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियो को स्पष्ट निर्देश दिये गए हैं। जिस पर एसडीओपी.कुरुद, एसडीओपी.नगरी, एवं एसडीओपी. धमतरी के नेतृत्व में थाना प्रभारी धमतरी,अर्जुनी, रूद्री,कुरूद,भखारा, मगरलोड,दुगली,नगरी सिहावा पुलिस द्वारा अलग अलग आबकारी एक्ट के धारा में अभियान चलाकर की गई आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही।
कुरूद बस स्टैंड में आम जगह में आरोपी मुकेश साहू पिता बसंत साहू उम्र 33 साल साकिन संजय नगर कुरूद मेंआरोपी द्वारा आम जगह पर शराब पीने का संसाधन मुहैय्या उपलब्ध कराने वाले के विरुद्ध अपराध क्रं. 390/23 धारा 36(C)1 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया वैधानिक कार्यवाही। ग्राम सेलदीप मोड़ के पास आरोपी रवि शंकर विश्वकर्मा उर्फ रवि पिता सोमनाथ विश्वकर्मा उम्र 21 साल ग्राम मंदरौद के आरोपी द्वारा 14 नग देशी मसाला पौवा कीमती 1540/- रुपए बिक्री रकम 320/- बिक्री करते रंगे हाथ पकड़े जाने के विरुद्ध अपराध क्र.391/23 धारा34(1)ख आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कि गई।
शासकीय कॉलेज कुरूद मोड़ के पास आरोपी रूप राम चक्रधारी पिता राजूराम चक्रधारी उम्र 31 साल साकिन दानीपारा कुरुद द्वारा आरोपी द्वारा 48 नग देसी मसाला शराब कीमती 5280/रूपए बिक्री करने हेतु शराब रखे हुए रंगे हाथ पकड़े जाने की रिपोर्ट पर थाना कुरूद के अपराध क्र.392/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। थाना भखारा से ग्राम कुर्रा देशी शराब दुकान के सामने रोड किनारे आरोपी अभय देवांगन पिता गणेश देवांगन उम्र 48 साल द्वारा अवैध रुप से चखना दुकान में लोगों को शराब पीने का सामान मुहैय्या कराते रंगे हाथ पकड़ा गया,जिससे एक 180ml वाली देशी प्लेन शराब की सीसी में करीबन 20ml भरी हुई एक नग डिस्पोजल गिलास जप्त कर 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।
सेमरा मोड़ के पास ग्राम सेमरा के पास आरोपी किशन निषाद पिता घनश्याम निषाद उम्र 32 साल साकीन सेमरा द्वारा एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में 16 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक में 180ml शराब भरी हुई जुमला शराब 2.880 लीटर कीमती 1280/- बिक्री रकम 100/- कुल जुमला 1380/ रूपये जप्त कर थाना भखारा द्वारा धारा 34 (1) ब आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया। आरोपी मिथिलेश कुमार साहू पिता भूखन साहू 22 साल साकिन हंचलपुर द्वारा सिलघट मोड़ भखारा के पास आम जगह पर शराब सेवन करते पकड़ा गया, जिसके विरुद्ध थाना भखारा द्वारा धारा 36 च (1)आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।