
publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पदाधिकारियों के कामकाज को लेकर नए सिरे से बटवारा किया, लेकिन उनके आदेश को प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा ने 24 घंटे के अंदर ही पलट दिया। मुख्यमंत्री निवास पर गुरुवार को कांग्रेस के आला नेताओं की बैठक में बदलाव को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी नेताओं ने कहा कि बिना किसी की राय के पदाधिकारियों के कामकाज में बदलाव किया गया। प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी अरुण सिसोदिया को दे दी गई। जबकि राष्ट्रीय कार्यसमिति के समय मुख्यमंत्री की आपत्ति के बाद महामंत्री संगठन के पद से हटाए गए अमरजीत चावला को एक बार फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे दी गई।