रायपुर 11 जून 2023 । छत्तीसगढ़ में साल के अंत में विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी संभागस्तर पर सम्मेलन कर कार्यकर्ता और नेताओं को चार्ज कर रही हैं। राजधानी रायपुर में हुए चौथे संभागीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए ये कह दिया कि कई लोगों को इस बार मौका नही मिला, उन्हे निराश होने की जरूरत नही हैं……अगली सरकार में उन्हे मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस बात से जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं में जहां नया जोश भर गया हैं। वही मुख्यमंत्री के इस बयान के कई मायनों के साथ ही नये चेहरों को मौका देने की बात पर एक बार फिर जोर दे दिया हैं।
गौरतलब हैं कि छत्तीसगढ़ सहित देश के पांच राज्यों में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। छत्तीसगढ़ में मौजूदा वक्त में कांग्रेस की सरकार हैं। वही 15 साल तक सरकार में रहने के बाद वनवास काट रही बीजेपी दोबारा सत्ता में आने के लिए ऐढ़ी-चोटी का जोर लगाये हुए हैं। चुनाव में महज अब 4 महीने ही शेष रह गये हैं। ऐसे में जहां बीजेपी के केंद्रीय मंत्री छत्तीसगढ़ में कैम्प कर रहे हैं। वही कांग्रेस पार्टी अपने कामों को लेकर आम लोगों के बीच जा रही हैं। प्रदेश स्तर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा संभागीय सम्मेलन का आयोजन कर कार्यकर्ता और अपने नेताओं को करने में जुट गयी हैं। बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग संभाग के बाद आज रविवार को राजधानी रायपुर में कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।