
K.W.N.S.-रायपुर। शनिवार की दोपहर ढेबर को रायपुर की अदालत में पेश किया गया था। ED ने जज अजय सिंह की अदालत में ढेबर को पेश कर रिमांड की मांग की है। फिलहाल सुनवाई जारी है। ED सूत्रों ने बताया कि आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर शहर के कुछ कारोबारी ने शराब से अवैध कमाई की और मनी लॉन्ड्रिंग की। इसी मामले की जांच चल रही है। ये प्रकरण पिछले साल सामने आए कोल मामले से अलग है। ED ने रायपुर के कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार कर लिया है। अगले 4 दिन तक रिमांड पर रखेगी। महापौर एजाज ढेबर से अभी भी ED दफ्तर में पूछताछ की जा रही है। मार्च में ढेबर के घर और दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की थी। बीती रात रायपुर के एक होटल में ED की टीम ने दबिश दी थी। वहीं पूछताछ के लिए ढेबर को बुलाया गया था। इसके बाद कुछ पुख्ता सबूत हाथ लगने पर ED ने ढेबर को गिरफ्तार कर लिया।