Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान

    November 11, 2026

    भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम

    November 11, 2026

    दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी

    November 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
    • भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
    • दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
    • घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
    • मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
    • जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
    • स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
    • राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 11
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट

      November 10, 2026

      राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

      November 10, 2026

      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा एवं गौरा-गौरी पर्व की दी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं

      November 10, 2026

      प्रधानमंत्री का जवानों के बीच दिवाली मनाना बस्तर के लिए गौरव का विषय: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      November 8, 2026

      बस्तर पहुंचे PM मोदी: CM साय ने किया स्वागत, बोले- भय और हिंसा से निकलकर शांति की ओर बढ़ रहा बस्तर

      November 8, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » मंत्री के निजी सचिव की गिरफ्तारी की मांग, ग्रामीणों ने थाना घेरकर दी आंदोलन की चेतावनी
    सरगुजा

    मंत्री के निजी सचिव की गिरफ्तारी की मांग, ग्रामीणों ने थाना घेरकर दी आंदोलन की चेतावनी

    adminBy adminApril 28, 2023No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

     
    K.W.N.S.-सरगुजा। विकासखंड के ग्राम पंचायत भटको और ग्राम पंचायत कर देना शासकीय भूमि के साढे 18 हेक्टेयर जमीन को फर्जी तरीके से कूट रचना कर अपने नाम कराने और बेचे जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। इस प्रकरण में भाजपा जिला महामंत्री देवनाथ सिंह,भाजपा मंडल महामंत्री निशांत गुप्ता, ग्राम पंचायत भटको के सरपंच भुनेश्वरी मरावी, उपसरपंच शशांक कुमार गुप्ता,सरपंच पति बुधेश मरावी के नेतृत्व में सैकड़ों ग्राम वासियों ने थाना बतौली आकर अवैध रूप से शासकीय भूमि को हस्तांतरण करने की जांच करने और अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग का आवेदन दिया।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत भटको और ग्राम पंचायत करदना में शासकीय भूमि के अट्ठारह हेक्टेयर जमीन जो 46 एकड़ होता है को अनंत्र गांव के 8 लोगों ने अपने नाम से करा लिया। ग्राम वासियों ने बताया कि पेशे से शिक्षक रामानंद यादव और उनके दो पुत्रों हेमंत यादव और भूपेंद्र यादव ने पटवारी कंचराम से सांठगांठ कर अपने नाम से क्रमशः 4.31 हेक्टेयर,0.800 हेक्टेयर 4.77 हेक्टेयर और 1.91 हेक्टेयर 1.28 हेक्टेयर जमीन को फर्जी तरीके से कब्जा दिखाकर शासकीय भूमि का पट्टा बनवा लिया है। पट्टा बनवाने के बाद इसमें धान की खेती दिखाकर सोसाइटी में धान बेंच भी दिया है ।
    इसी प्रकार सुशील तिग्गा अंबिकापुर और शैलेश पप्पू ने 0.58 हेक्टेयर, 0.32 हेक्टेयर, 0.13 हेक्टेयर, 1.40 हेक्टेयर,0.24हेक्टेयर, 1.17 हेक्टेयर ,1.11 हेक्टेयर, 0.55 हेक्टेयर, अपने नाम से दर्ज करा लिया है ।
    ग्राम वासियों ने कहा कि 29/2 पर भूमि गोचर मद में है,उसे भी सुंदर और शुभम ने अपने नाम से फर्जी पट्टा दिखाकर बीना गुप्ता को विक्रय किया।
    ग्राम वासियों ने कहा कि वन भूमि पर जब पट्टा वितरण हो रहा था तब कुछ गांव के अन्य लोग काबीज थे, परंतु पटवारी और तहसीलदार के साथ सांठगांठ करते हुए दूसरे मलोगों को पट्टा दिया गया। फर्जी तरीके से उनके नाम से चढ़ा दिया गया।ग्राम वासियों ने कहा कि शिक्षक रामानंद यादव के पुत्र हेमंत यादव, ग्राम पंचायत भटको पटवारी हल्का नंबर 4 के पटवारी कंचराम के साथ मिलकर काम करता था। और उसका भाई भूपेंद्र यादव जो पेशे से शिक्षक है उसे कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने अपना निजी सचिव बनाकर बतौली कार्यालय में पदस्थ कराया था। पटवारी के सहयोगी हेमंत कुमार और कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के निजी सचिव के रूप में काम करते हुए भूपेंद्र यादव ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए कूट रचना करके जमीन को अपने नाम में करा लिया।ग्राम वासियों ने कहा कि 1 सप्ताह पहले हमने तहसीलदार बतौली को इस प्रकरण में जांच के लिए आवेदन किया था परंतु किसी भी प्रकार की जांच नहीं किया गया।तब हमने मजबूर होकर थाना बतौली में प्रकरण दर्ज करने का आवेदन लगाया है। एक सप्ताह के अंदर अगर इस पर प्राथमिकी दर्ज नहीं होती है तो तहसील बतौली का घेराव और चक्का जाम किया जाएगा।
    इस प्रकरण को भारतीय जनता पार्टी ने कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत का संरक्षण प्राप्त होने का आरोप लगाया है ।भारतीय जनता पार्टी जिला सरगुजा के महामंत्री देवनाथ सिंह, भाजपा मंडल बतौली के महामंत्री निशांत कुमार गुप्ता ने कहा है कि बतौली ब्लॉक के कई वन क्षेत्रों में इस प्रकार के फर्जी तरीके से पट्टा वितरण किए गए हैं। इसकी जांच होनी चाहिए और शासकीय जमीन को मूलतः वापस करना चाहिए ।एक सप्ताह के अंदर अगर इस पर कार्यवाही नहीं होती है,तो वे चक्का जाम करने के लिए विवश होंगे।
    कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के निजी सचिव के रूप में पदस्थ भूपेंद्र यादव को मंत्री अमरजीत भगत ने हटा दिया है। कांग्रेस कार्यालय बतौली में पदस्थ निजी सचिव के रूप में भूपेंद्र यादव काम करते थे। और कार्यालय में आने वाले पत्रों फोन और बतौली ब्लॉक की संपूर्ण व्यवस्था देखते थे ।इस प्रकरण के उजागर होने के बाद अमरजीत भगत ने भूपेंद्र यादव को निजी सचिव के पद से हटाकर उन्हें उनके मुलतःशिक्षक पदस्थापना स्थान पर भेज दिया है। तहसीलदार आईसी यादव ने बताया कि एक सप्ताह पहले ग्राम वासियों ने आवेदन दिया था, उक्त प्रकरण में एक जांच दल गठित कर दिया गया है।जांच अधिकारी के रूप में राजस्व निरीक्षक शिवपूजन तिवारी और अन्य पटवारी संलग्न किए गए हैं।जांच उपरांत जो भी बातें सामने आएगी उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
    थाना प्रभारी फरदीनन्द कुजूर ने बताया ग्राम वासियों ने आवेदन दिया है, उसकी जांच करेंगे। जो भी इसमें तथ्य जांच में सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई करेंगे
    ग्राम पंचायत भटको के सरपंच भुनेश्वरी मरावी ने कहा कि ग्राम पंचायत से कोई अनुमति या प्रस्ताव नही दिया गया है।पटवारी और तहसीलदार पद के प्रभाव में आकर 18.69 हेक्टेयर शासकीय भूमि का बन्दर बांट किया गया है।फर्जी तरीके से नामांतरण करा कर धान विक्रय किया गया है।इसकी जांच होनी चाहिए।
     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन, 1800 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

    November 7, 2026

    सशक्त नारी की मिसाल रुकमनिया, सब्जियों की खेती से बनीं लखपति दीदी

    November 6, 2026

    15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरगुजा जिले के 61 उपार्जन केंद्रों में तैयारियां अंतिम चरण में

    November 6, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202033
    Don't Miss
    छत्तीसगढ

    जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान

    By Publicuwatch AutherNovember 11, 20261

     *उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की तैयारियां पूरी पर्याप्त बारदाने के साथ किसानों के लिए…

    भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम

    November 11, 2026

    दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी

    November 11, 2026

    घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त

    November 11, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान

    November 11, 2026

    भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम

    November 11, 2026

    दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी

    November 11, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.