
K.W.N.S.-रायपुर। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद उद्योगपति गौतम अडानी के सितारे जो नाले में गिर गए, उसके बाद से चमक नहीं पाए हैं. अदाणी समूह की कंपनी अदाणी इंटरप्राइजेज द्वारा कर्ज चुकाने को लेकर किए गए दावों पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं. अब नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने भी समूह से इस मामले पर जवाब मांगा है।
एनएसई ने कर्ज भुगतान के दावे को लेकर अडाणी इंटरप्राइजेज से स्पष्टीकरण मांगा है. हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में अडानी ग्रुप के कर्ज चुकाने को लेकर किए जा रहे दावों पर सवाल उठाए गए थे, जिस पर NSE ने कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा है. वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने भी कई बातों को लेकर कंपनी से अलग से जवाब मांगा है।