जिले के 1349 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए

K.W.N.S.-धमतरी। मध्याह्न भोजन योजना के तहत जिले के 1349 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए माह फरवरी हेतु कुल 1598 किं्वटल 80 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। इसमें 890 प्राथमिक स्कूलों के लिए 783 क्ंिवटल 10 किलोग्राम और 459 माध्यमिक स्कूलों के लिए 815 किं्वटल 70 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन शामिल है। जिला शिक्षा अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी विकासखण्ड के 290 स्कूलों के लिए 397 किं्वटल 60 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया। इसमें 174 प्राथमिक स्कूलों के लिए 188 किं्वटल 80 किलोग्राम और 116 माध्यमिक स्कूलों के लिए 208 किं्वटल 80 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन शामिल है। इसमें से धमतरी शहर के 58 स्कूलों में खाद्यान्न आबंटन के लिए एनजीओ को 68 क्विंटल 40 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन किया गया है। इनमें 33 प्राथमिक स्कूलों के लिए 33 क्विंटल और 25 माध्यमिक स्कूलों के 35 क्विंटल 40 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन शामिल है।
इसी तरह कुरूद विकासखण्ड के 306 स्कूलों के लिए 465 किं्वटल 10 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया है। इसमें 186 प्राथमिक स्कूलों के लिए 217 किं्वटल 40 किलोग्राम और 120 माध्यमिक स्कूलों के लिए 247 किं्वटल 70 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। मगरलोड विकासखण्ड के 226 स्कूलों के लिए 267 किं्वटल 20 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इनमें 154 प्राथमिक स्कूलों के लिए 132 किं्वटल और 72 माध्यमिक स्कूलों के लिए 135 किं्वटल 20 किलोग्राम खाद्यान्न शामिल है। इसी तरह नगरी विकासखण्ड के 469 स्कूलों के लिए 400 किं्वटल 50 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इसमें 343 प्राथमिक स्कूलों के लिए 211 किं्वटल 90 किलोग्राम और 126 माध्यमिक स्कूलों के लिए 188 किं्वटल 60 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन शामिल है।