
K.W.N.S.-चिरमिरी। चिरमिरी से चोरी की घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक देर रात बंद दवा दुकान से 49 हजार रुपए नकद समेत सामान अज्ञात चोर छत की सीट उखाड़कर चोरी कर ले गए। दुकान संचालक की रिपोर्ट पर थाना में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मामले में पुलिस ने बताया कि छोटा बाजार रेलवे स्टेशन निवासी महेश गुप्ता की गोदरीपारा रीजनल अस्पताल के पास दवा दुकान है। हर दिन की तरह वे महेश दुकान खोलने गोदरीपारा पहुंचा, तो देखा कि छत की सीट उखाड़कर गल्ले में रखे 49 हजार रुपए और दवा दुकान से जरूरी सामान चोरी कर ले गए। सामान भी यहां-वहां बिखरा पड़ा था। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।