रायपुर l मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौरा-गौरी की पूजा कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की. प्रदेश की खुशहाली के लिए मुख्यमंत्री ने अपने हाथों में सोंटे का प्रहार सहा. लोक मान्यता है कि ऐसे प्रहार सहने से अनिष्ट नष्ट होते हैं. हर साल मुख्यमंत्री बघेल गौरा-गौरी की पूजा करने जजंगिरी आते हैं l