
K.W.N.S.-रायपुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर संतोष शर्मा के मार्गदर्शन में आज गांधी जयंती के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायपुर द्वारा केन्द्रीय जेल रायपुर में जागरूकता शिविर, जेल निरीक्षण एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम केन्द्रीय जेल रायपुर के पुरूष तथा महिला प्रकोष्ठ में आयोजित किया गया । इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा सामाजिक संस्था एम.के.जी. फाउण्डे़शन द्वारा मिलकर बंदियों को निःशुल्क टी.शर्ट तथा महिला बंदियों को सेनेटरी पेड तथा उनके बच्चों को स्लेट तथा पेंसिल का किट का वितरण किया गया।
आज गांधी जयंती के अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय श्री सतोष शर्मा के मार्गदर्शन तथा दिशा निर्देश पर संपूर्ण रायपुर जिले में सार्वजनिक स्थानों हाट बाजार, पंचायतों इत्यादि में जिला रायपुर में पदस्थ न्यायाधीशगण द्वारा विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम किए गए। मुख्य रूप से केन्द्रीय जिला जेल रायपुर के महिला तथा पुरूष प्रकोष्ठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा सामाजिक संस्था एम.के.जी. फाउण्डे़शन द्वारा संयुक्त रूप से विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें न्यायाधीश श्री राधेश्याम धु्र्रव, श्रीमती नेहा यति मिश्रा श्री शाश्वत दुबे, सुश्री साक्षी दीक्षित श्रीमती निधि शर्मा, सुश्री साक्षी धु्रव, जेल अधीक्षक केन्द्रीय जिला जेल श्री मोखा सिंह प्रधान, महिला प्रकोष्ठ से श्रीमती मधु सिंह एवं एम.के.जी. फाउण्डेशन से श्री ओम सोनी एवं कौशल विश्वकर्मा , पैरालीगल वॉलिटियर श्री आशुतोष तिवारी, श्री रूपेश सावरकर, श्री देवेन्द्र धीवर, सुश्री काजल जैन तथा श्री संजय कुमार राजपूत सहायक ग्रेड-3 उपस्थित रहे।