
K.W.N.S.-रायपुर। कोरोना काल के दो साल बाद फिर से निश्शुल्क डोंगरगढ़ दर्शन यात्रा पर ले जाए जाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शारदीय नवरात्र के पूरे नौ दिनों तक प्रतिदिन चार बसों से श्रद्धालुओं को राजधानी से डोंगरगढ़ स्थित बमलेश्वरी माता का दर्शन करने ले जाया जाएगा। यात्रियों को नाश्ता, भोजन की व्यवस्था समिति द्वारा निश्शुल्क की जाएगी।
कालीमाता अन्नादान भंडारा समिति के अध्यक्ष दीपक भारद्वाज, पोल्ले ने बताया कि चार बस प्रतिदिन सुबह 9 बजे डोंगरगढ़ के लिए रवाना होगी। दर्शन के उपरांत रात्रि आठ बजे असी बस से श्रद्धालु वापस लौटेंगे। इसके बाद बस फिर रात्रि नौ बजे डोंगरगढ़ के लिए निकलेगी और दूसरे दिन सुबह आठ बजे वापस राजधानी पहुंचेगी। इस तरह एक बस दो बार प्रस्थान करेगी। चार बसों के कुल आठ फेरे लगेंगे। एक बस में 60 यात्री रवाना होंगे। एक बार में चार बसों में 240 यात्री जाएंगे। सुबह-रात दो बार में कुल 480 यात्री निश्शुल्क यात्रा कर सकेंगे।
27 को दिखाएंगे हरी झंडी
नवरात्र के पहले दिन 26 सितंबर को अतिथिगण हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना करेंगे। यात्रा को सफल बनाने संतोष शुक्ला, गुड्डू त्रिपाठी, सुनील जग्गी, रतन ठाकुर, कुबेर सपहा, गोल्डी बेदी, संदीप परिहार, शंकर गुप्ता, गुरमीत सिंह टोनी, राजू साहू, विजय सिंह, मन्नाू सोनी, बंटी गुरुदत्ता, बद्री निषाद, रोहित भारद्वाज, टीनू शर्मा, राकेश साहू, धीरज जोधानी, अशोक मानिकपुरी, दीपक पाठक, सुमित यादव, पंकज प्रधान, अजीत खुरा, योगेश सैनी, विश्वजीत मित्रा, विनय गंगवानी, राजेश गंगवानी, निखिल पंजवानी जुटे हैं। यात्रा के लिए पंजीयन कराना होगा।