Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जनजातीय गौरव दिवस पर बेमेतरा में दिखी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की अनुपम झलक

    November 17, 2026

    जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 17, 2026

    स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान

    November 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जनजातीय गौरव दिवस पर बेमेतरा में दिखी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की अनुपम झलक
    • जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
    • वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
    • विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      November 17, 2026

      स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान

      November 16, 2026

      वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

      November 16, 2026

      भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय

      November 16, 2026

      विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      November 16, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » खतरे की घंटी 
    सम्पादकीय

    खतरे की घंटी 

    adminBy adminSeptember 2, 2022No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

     
     K.W.N.S.-व्यापार घाटे पर काबू जरूरी (30 अगस्त) चेतावनियों से भरपूर लेख था। सबसे पहले हमें यह जान लेना चाहिए कि व्यापार घाटा क्या होता है? व्यापार में अगर आयात और निर्यात का मूल्य एक समान हो तो इसे संतुलित व्यापार कहते हैं, इसका किसी देश को नुकसान नहीं होता, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता। अगर निर्यात का मूल्य ज्यादा हो और आयात का मूल्य कम हो तब व्यापार शेष अनुकूल माना जाता है। इसे अच्छा समझा जाता है, क्योंकि इससे हमें विदेश से आमदनी प्राप्त होती है। लेकिन अगर निर्यात का मूल्य कम हो और आयात का मूल्य ज्यादा हो तो व्यापार में घाटा होता है, इसे प्रतिकूल व्यापार शेष भी कहते हैं। इसमें देश को नुकसान होता है क्योंकि हमें अपने साधन दूसरे देश को देने पड़ते हैं। 
    अगर विपरीत व्यापार शेष लंबे समय तक चले तो वह देश के लिए खतरे की घंटी है ,क्योंकि ऐसा होने से देश के साधन विदेशों में चले जाते हैं और देश के विकास के लिए कम पूंजी देश में रह जाती है। हमारे देश को इसी लंबे समय के व्यापार घाटे या विपरीत व्यापार संतुलन का सामना करना पड़ रहा है, जो कि देश के लिए खतरे की घंटी है। एक महीना पहले हमारा व्यापार घाटा 31.02 अरब डालर था, जो अब तक का उच्चतम व्यापार घाटा था। एक साल पहले हमारा व्यापार घाटा 10.63 अरब डालर था। यानी अब हमारा व्यापार घाटा पहले के मुकाबले तीन गुना बढ़ गया। हम विदेश से तेल, पेट्रोल, दवाइयों का कच्चा माल, कोयला, रसायनिक खाद आदि मंगवाते हैं। रूस यूक्रेन युद्ध के कारण हमें कोयला पहले से तीन गुना महंगा मिलने लगा है। इसके अलावा आजकल भारत का रुपया डालर के मुकाबले बहुत कमजोर है। 
    इससे आयात की जाने वाली वस्तुएं हमें महंगी मिलती हैं। आखिर इसका समाधान तो ढूंढ़ना ही पड़ेगा। इसका समाधान यह है कि हमें अपना निर्यात बढ़ाना चाहिए। हमारा व्यापार शेष चीन के साथ बहुत विपरीत है। चीन भारत से बहुत कम चीजें मंगवाता है, लेकिन हम चीन से उससे कई गुना ज्यादा मंगवाते हैं। इसका समाधान यह है कि हमें चीन से मंगाई जाने वाली वस्तुओं का आयात प्रतिस्थापन ढूंढ़ना पड़ेगा और आत्मनिर्भरता बढ़ाना पड़ेगा। राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो यानी एनसीआरबी की रिपोर्ट में बताया गया है कि हमारे देश में वर्ष 2021 में सड़क दुर्घटनाओं में डेढ़ लाख से ऊपर लोगों की मौत हुई। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा, इक्कीस हजार से ऊपर, तमिलनाडु में पंद्रह हजार से ऊपर और ऐसे ही आंकड़े देश के विभिन्न राज्यों के हैं। इन सड़क दुर्घटनाओं में दुपहिया वाहनों से दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों का आंकड़ा भी भारी है। हमारे देश में दिन-प्रतिदिन वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही, वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ सड़क हादसों में भी बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। देश में सड़क हादसों में एक दिन में जितने लोग जान गंवाते हैं, उतने तो आतंकवाद का शिकार नहीं होते। सड़क हादसों के वैसे तो बहुत से कारण है, लेकिन वाहन चलाते समय अधिक भार लादना और तेज रफ्तार भी हादसों का कारण है। इन पर सभी को नियंत्रण करना चाहिए। 
    ऐसे हादसों के लिए मात्र सरकारों को दोष नहीं दिया जा सकता, बल्कि इसके लिए वे लोग भी कम जिम्मेदार नहीं हैं, जो यातायात के नियमों का पालन मात्र चालान कटने के डर से कभी-कभार करते हैं। अगर लोग सभी यातायात नियमों का पालन गंभीरता से करें तो देश में सड़क हादसे न के बराबर हों। जिस गाड़ी कि जितनी क्षमता हो उसमें उतनी सवारियां बिठाई जानी चाहिए। अगर कोई वाहन चालक ठूंस-ठूंस कर सवारियां बिठाने की कोशिश करे, तो उसके वाहन में बैठेन की भूल कदापि नहीं करनी चाहिए। अगर छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखा जाए तो सफर सुहाना बन सकता है।
     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    जनजातीय गौरव दिवस पर बेमेतरा में दिखी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की अनुपम झलक

    November 17, 2026

    जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 17, 2026

    स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान

    November 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    दुर्ग

    जनजातीय गौरव दिवस पर बेमेतरा में दिखी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की अनुपम झलक

    By Publicuwatch AutherNovember 17, 2026

    जनजातीय लोकनृत्यों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन से गूंजा टाउन हॉल, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट…

    जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 17, 2026

    स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान

    November 16, 2026

    वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    November 16, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    जनजातीय गौरव दिवस पर बेमेतरा में दिखी समृद्ध संस्कृति और परंपराओं की अनुपम झलक

    November 17, 2026

    जनजातीय नायकों की गौरवगाथा से प्रेरणा लेकर विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 17, 2026

    स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान

    November 16, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.