रायपुर। छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश में प्री मानसून एक्टिविटी तेज हो गई है। आज कई शहरों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया। वहीं प्री मानसून के तेज होने से गर्मी से राहत मिली है। शनिवार शाम से बदला मौसम छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश में शनिवार शाम से मौसम में बदलाव हुआ है।
कई शहरों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। जिसके बाद तापमान में गिरावट हो गई है। वहीं आज भी राजधानी रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाओं से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है।